About Us
संस्था की स्थापना बालिकाओं को शिक्षा दिलाने के उदेश्य से 11 सितम्बर 1984 को आजमगढ़ उत्तर प्रदेश में की गयी दिन प्रति दिन संस्था अपने उदेश्यों को लेकर अग्रसर रही तथा वर्तमान समय में अन्य सामाजिक कायों को भी अपने स्मृति पत्र में अंगीकार किया है जिससे सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं का लाभ गरीब, किसान व महिलाओं को मिल सके। वर्तमान में संस्था का सम्पूर्ण कार्यभार संचालित करने की जिम्मेदारी श्री संजीव कुमार राव(प्रबन्धक) को दी गयी है।
Our Work
संस्था द्वारा मऊ जनपद में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहो गठन कराया गया तथा उन्हे प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के बैको की सहायता से अर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है,संस्था द्वारा बाल श्रमिको के उपर भी काम किया गया है तथा बाल श्रमिकों का सर्वेंक्षण करन उन्हे विशेष श्रमिक विद्यालयों में दखिला दिलाया गया है संस्था द्वारा श्रमिकों बच्चों के लिये श्रमिक जनों के बच्चों की शिक्षा के लिये वि़द्यालय खोलने का प्रस्ताव किया गया है,महिलाओं के लिये कानुनी जागरूकता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है,तथा फ्री कानुनी सहायता भी दी जा रही है ।योग के विकास के लिये योग के कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा संस्था योगा पार्क की स्थापना के लिये प्रयासरत है।अल्पसंयक महिलों विकास के संस्था प्रयासरत है।भारतीय सभ्यता व सांस्कृति के विकास के लिये भी संस्था काम कर रही है।













